25 Apr 2024, 19:23:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

हिट एंड रन मामला: सलमान के ड्राइवर ने कहा- मैं गाड़ी चला रहा था

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 30 2015 3:16PM | Updated Date: Mar 30 2015 3:16PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। वर्ष 2002 के हिट एंड रन मामले में  सलमान खान के बयान को कायम रखते हुए कार चालक अशोक सिंह ने अदालत से कहा कि हादसे के समय वह कार चला रहा था। उसने कोर्ट को दिए बयान में बताया कि ड्राइविंग सीट पर मैं था सलमान नहीं। सलमान के लिए यह बयान राहत का सबब बन सकती है।
 
 
गौर हो कि पिछले हफ्ते कोर्ट में बयान दर्ज करवाने आए सलमान खान ने कहा था कि हादसे के वक्त वो नहीं बल्कि उनका ड्राइवर (अशोक सिंह) सफेद लैंड क्रूजर गाड़ी चला रहा था। कोर्ट में 3 घंटे की मौजूदगी के दौरान जज ने सलमान से 419 सवाल पूछे थे और उसपर सलमान ने कहा था कि गाड़ी वो नहीं चला रहे थे बल्कि उनका ड्राइवर चला रहा था।  2002 के हिट एंड रन मामले का ट्रायल अपने आखरी पड़ाव में हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »