19 Apr 2024, 22:05:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

अमरनाथ यात्रा निर्बाध गति से जारी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 17 2018 3:29PM | Updated Date: Aug 17 2018 3:29PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के बालटाल और पहलगाम आधार शिविरों से श्रद्धालुओं का जत्था अबाध गति से पवित्र अमरनाथ गुफा की ओर बढ़ रहा है। गुरुवार शाम तक लगभग 2Þ  80 लाख श्रृद्धालु बाबा बफार्नी के दर्शन कर चुके हैं। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि शुक्रवार सुबह तक 34 दर्शनार्थी नुनवान पहलगाम शिविर से जम्मू  की ओर निकल चुके हैं।

अभी किसी यात्री को जम्मू से कश्मीर की ओर जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है। बाबा बर्फानी का दर्शन कर बालटाल शिविर लौटे 12 श्रद्धालु शुक्रवार सुबह श्रीनगर की ओर निकल गए। साठ दिवसीय इस तीर्थ यात्रा के 50 वें दिन 227 यात्रियों ने  गुरुवार को और शुक्रवार सुबह से दोपहर तक 59 यात्रियों ने पवित्र गुफा के दर्शन किए। इस यात्रा का समापन 26 अगस्त को होगा, जब छड़ी मुबारक पवित्र गुफा के अंदर अंतिम पूजा के लिए ले जायी जाएगी। तीर्थ यात्रियों के बहुत छोटे समूह नुनवान पहलगाम और बालटाल शिविर से पवित्र गुफा की ओर गए हैं। विभिन्न शिविरों में रात में ठहरे यात्रियों ने भी पवित्र गुफा की ओर पैदल यात्रा शुरू कर दी है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »