28 Mar 2024, 23:41:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

मोटरसाइकिल की टक्कर में एक की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 16 2018 5:13PM | Updated Date: Aug 16 2018 5:13PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

शहडोल। मध्यप्रदेश के शहडोल जिले में आज दो मोटरसाइकिल की आमने-सामने की टक्कर में एक मोटरसाइकिल पर सवार एक युवक की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार नगर से लगे कल्याणपुर में दो बाइक की आमने -सामने की भिड़न्त में एक बाइक सवार मुन्ना सिंह गोंड़ (27) की मौके पर मौत हो गई। इस दुर्घटना में चार अन्य व्यक्ति घायल हुए है जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इन घायलों में दो व्यक्ति की स्थिति ंिचताजनक बतायी जा रही है। इसमें से एक बाइक सवार शहडोल से उमरिया जिले के मालाचुआ जा रहा था ,जबकि दूसरा शाहपुर से शहडोल आ रहा था।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »