24 Apr 2024, 05:00:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

झांसी: अवैध शराब के साथ चार गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 23 2018 3:19PM | Updated Date: Jul 23 2018 3:19PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

झांसी। उत्तर प्रदेश में झांसी के चिरगांव मे पुलिस ने अवैध रूप से संचालित शराब के एक अड्डे पर छापा मार कर सैंकडों लीटर कच्ची शराब बरामद की। इस सिलसिले में चार महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को बताया कि क्षेत्र के संतरी गांव में पुलिस ने रविवार देर शाम एक शराब के अड्डे पर छापा मारा और मौके से चार महिलाओं को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 400 लीटर से भी अधिक कच्ची शराब बरामद की। गिरफ्तार इंद्रा, कमलेश, सोनिया और सिंधिया के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »