20 Apr 2024, 10:27:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

आज के हिंदुत्व में गाय की रक्षा हो रही है और महिलाएं असुरक्षित हैं : उद्धव

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 23 2018 2:09PM | Updated Date: Jul 23 2018 2:10PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली।  बीजेपी और शिवसेना में खटास लगातार बढ़ती नजर आ रही है। शिवसेना के प्रमुख उद्धव ठाकरे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बड़ा हमला बोला है। उद्धव ठाकरे ने कहा कि आज के हिंदुत्व में गाय की रक्षा हो रही है और महिलाएं असुरक्षित हैं। उन्होंने आगे कहा कि मैं नरेंद्र मोदी के सत्ता के सपनों के लिए नहीं, आम आदमी के सपनों के लिए लड़ रह हूं। 
 
शिवसेना के मुखपत्र सामना को इंटरव्यू देते हुए उद्धव ठाकरे ने कई मुद्दे उठाए और मोदी सरकार पर निशाना साधा। हिंदुत्व पर ठाकरे ने आगे कहा कि मैं पिछले तीन-चार वर्षों से देश में चल रहे हिंदुत्व को स्वीकार नहीं करता हूं। यह हिंदुत्व का हमारा विचार नहीं है। हमारी महिलाएं आज असुरक्षित हैं और आप गायों की रक्षा कर रहे हैं। आप लोगों को उनके खाने के आधार पर निशाना नहीं बना सकते। इसके अलावा ठाकरे ने कहा कि वाह-वाह करने वाले और चाटुकारिता करने वालों को मैं मित्र नहीं मानता। गठबंधन होने के बाद भी देश की जनता के लिए अगर कुछ गलत कदम उठाए जाएंगे तो उसे बताना मेरा फर्ज है और वह मैं करुंगा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »