20 Apr 2024, 04:09:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

22 साल की लड़की से 40 लोगों ने किया गैंगरेप, दिए नशे के इंजेक्शन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 21 2018 10:49AM | Updated Date: Jul 21 2018 10:50AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

चंडीगढ़। पंचकूला के मोरनी हिल्स इलाके में गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां करीब 40 लोगों ने चंडीगढ़ निवासी 22 साल की युवती को बंधक बनाकर 4 दिनों तक गैंगरेप किया। घटना कैंबवाला गांव के एक गेस्ट हाउस में हुई। एक के बाद एक दरिंदों ने पीड़िता के साथ गैंगरेप किया। यह सिलसिला चार दिन तक जारी रहा।
 
इस बीच पीड़िता ने अपने पति को फोन करने की भी कोशिश की, लेकिन होटल संचालक आरोपी सुनील कुमार उर्फ सन्नी ने उसका मोबाइल छीन लिया। चार दिन बाद पीड़िता किसी तरह जान बचाकर गेस्ट हाउस से बाहर आई और अपने पति को कॉल कर घटना की जानकारी दी।पति-पत्नी पहले मदद के पंचकूला पुलिस के पास गए तो उन्होंने बिना कार्रवाई किए चंडीगढ़ के मनीमाजरा थाने में भेज दिया। मनीमाजरा थाने में पीड़िता से पूरे मामले के बारे में पूछताछ की गई और पीड़िता का मेडिकल करवाकर एफआईआर दर्ज कर दी गई। मेडिकल में महिला के साथ रेप होने की पुष्टि हुई है।
 
पुलिस ने गुरुवार को कोर्ट में पीड़िता के 164 के तहत बयान दर्ज करवाए। मामले में चंडीगढ़ के मनीमाजरा थाने की पुलिस ने गेस्ट हाउस के संचालक सुनील कुमार उर्फ सन्नी व अन्य के खिलाफ गैंगरेप और अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी सन्नी व एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी आरोपियों की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »