20 Apr 2024, 15:46:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

गठबंधन वाले बयान पर सीएम कुमार स्वामी की सफाई

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 18 2018 10:33AM | Updated Date: Jul 18 2018 10:33AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बेंगलूरू। कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी के हालिया बयान ने सबको चौंका दिया था। उन्होंने शनिवार को एक कार्यक्रम के दौरान भावुक होते हुए कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन पर कहा था कि वे किसी को बताए बिना अपने दर्द को जब्त कर रहे हैं, जो जहर से कम नहीं है। बता दें कि कर्नाटक में कांग्रेस और जेडीएस गठबंधन की सरकार चल रही है। अब कुमारस्वामी ने इस बयान पर सफाई दी है।
 
उन्होंने कहा, मैंने कांग्रेस या उसके किसी नेता की बात नहीं की। मैंने कांग्रेस का कहीं जिक्र नहीं किया था। वह पार्टी का कार्यक्रम था और मैं भावुक हो गया था। मीडिया ने गलत तरीके से मेरे बयान को पेश किया। उन्होंने कहा था कि हालांकि उनके पार्टी के लोग इस बात से खुश हैं कि उनके अन्ना या थम्मा (भाई) सीएम बने हैं लेकिन वह वर्तमान हालात से खुश नहीं हैं। जेडीएस की तरफ से उनके मुख्यमंत्री बनने की खुशी में आयोजित किए गए कार्यक्रम में कुमारस्वामी ने गुलदस्ते को भी स्वीकार नहीं किया था। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »