19 Apr 2024, 18:28:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

पति ने पत्नी को चाकू मारकर किया घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 12 2018 5:43PM | Updated Date: Jul 12 2018 5:43PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश में सहारनपुर के देवबंद क्षेत्र में एक युवक ने अपनी पत्नी को चाकुओं से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। थाना प्रभारी उमेश कुमार ने बताया कि  गंभीर रूप से घायल महिला को देवबंद सीएचसी में भर्ती कराया गया है। घायल महिला रश्मि ने पुलिस को बताया कि उसके पति के उसकी जेठानी से अनैतिक संबंध थे, जिसका वह विरोध करती थी।

उसने बताया कि गुरूवार को जब अपने पति को जेठानी से संबंध रखने के बावत मना किया तो गुस्साए उसके पति विपिन ने उस पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिया। महिला का आरोपी पति घटना के बाद से फरार है। पुलिस ने रश्मि के परिजन लालंसिंह की तहरीर पर विपिन और उसकी जेठानी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »