19 Apr 2024, 05:48:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

पुलिस थाना बना शादी का गवाह, पुलिसकर्मियों ने दिया आशीर्वाद

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 25 2018 5:10PM | Updated Date: Jun 25 2018 5:10PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इटावा। उत्तर प्रदेश मे इटावा जिले के बकेवर इलाके मे एक जोड़े की टूटी शादी पुलिस ने करायी। थाना परिसर मे स्थापित शिवमंदिर के पास देर रात्रि समझौते के बाद दूल्हा-दुल्हन ने सात फेरे लिए। दरअसल  बकेवर में एक गेस्टहाउस में औरैया के ब्रह्मनगर निवासी रामवीर पाल की पुत्री दीपा पाल की शादी थी। बारात चढ़ने के दौरान लड़की के कथित प्रेमी ने दोस्तों के साथ आकर दूल्हे जितेंद्र पाल की पिटाई कर दी। नाराज दूल्हे ने विवाह करने से मना कर दिया। हालांकि दुल्हन ने कहा कि उसका लड़के से उसका कोई संबंध नहीं है।

बारात भी रात्रि में वापस ग्राम सहजपुर लौट गई थी। दूल्हा जितेंद्र पाल मध्य प्रदेश में एसएएफ (स्टेट आर्म फोर्स) में सर्विस करता है। वर्तमान में होशंगाबाद जिले में तैनात है। दूल्हे के साथ उपद्रव करने वाले दो लोगों को बरातियों ने पुलिस को पकड़ कर सौंप दिया था। थाना बकेवर पर लड़की और लड़के पक्ष के लोग जमा थे। लड़की पक्ष के लोग शादी के लिए मान मनौवल कर रहे थे। दूल्हा और दुल्हन भी थाना परिसर में ही मौजूद थे। दोनों पक्षों में समझौता होने के बाद देर रात्रि थाना पुलिस की मौजूदगी में थाना परिसर में बने शिव मंदिर पर दूल्हा दुल्हन की शादी हुई। आनन फानन में पंडित सुरेश दुबे को बुलवाया गया जिन्होंने दूल्हा-दुल्हन के सात फेरे कराए।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »