लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश राजधानी लखनऊ में आज गोमती नदी सफाई के महाभियान का शुभारंभ किया है। उन्होंने गोमती नदी के करीब पहुंच कर इस अभियान को हरी झंडी दिखाई है। इस दौरान उन्होंने गोमती की सफाई भी की है।
उन्होंने कहा है कि गोमती नदी में जलकुम्भी हटाने और उसकी समुचित सफाई कराने को प्राथमिकता देते हुए अभियान का आगाज किया। इतना ही नहीं उन्होंने गोमती नदी घाट पहुंचने के बाद लोगों को सफाई की शपथ दिलाई है। इस दौरान करीब 7 हजार कर्मचारी हिस्सा ले रहे हैं। लखनऊ नगर निगम, स्वयंसेवी संस्थाए के अलावा आम लोग भी इसका हिस्सा बने हैं।