20 Apr 2024, 07:35:11 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

लेस्बियन होने पर नौकरी से निकाला तो दो लड़कियों ने कर ली आत्महत्या

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 24 2018 12:04PM | Updated Date: Jun 24 2018 12:05PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अहमदाबाद। अहमदाबाद में दो लड़कियों ने आत्महत्या कर ली। जानकारी के मुताबिक, दोनों लड़कियां लेस्बियन थी इसी के चलते उन्हें नौकरी से निकाल दिया गया था। इन दोनों ने 11 जून को साबरमती नदी में कूदकर जान दे दी थी। जान देने से पहले इन लड़कियों ने लाल लिप्सटिक से लिखा, 'हमें दुनिया ने साथ जीने नहीं दिया, हम मरकर साथ रहेंगी।
 
पुलिस के मुताबिक, आशा ठाकोर और भावना ठाकोर को चंगोदर की एक प्लाइवुड प्रोससिंग यूनिट से निकाल दिया गया था। इनके मालिक का तर्क था कि दोनों के लेस्बियन होने से उनके अन्य कर्मचारियों पर असर पड़ सकता था। पीआई एम एक सिंह ने कहा, 'दोनों लड़कियां साथ समय बिताती थीं। हमें बताया गया कि दोनों बाथरूम में घंटों तक लॉक हो जाती थीं। इसका असर अन्य कर्मचारियों पर ना पड़े, इसलिए कंपनी मालिक ने दोनों को नौकरी से निकाल दिया गया।
 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »