गोरखपुर। उत्तर प्रदेश में गोरखपुर के खोराबार क्षेत्र के कडजहां बाई पर गुरूवार तडके एक मुठभेड में पुलिस ने एक अवैध शराब के धंधे में लिप्त तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि खेराबार क्षेत्र के कडजहां के समीप एक सूचना पर पुलिस टीम ने चेंकग के दौरान हरियाणा के शराब तस्कर महेन्द्र सिंह को उसके तीन साथियों के साथ गिरफ्तार किया। टीम ने उनके पास से ट्रक में लदे करीब 26 लाख कीमत की हरियाणा शराब बरामद की है। उन्होंने बताया कि गिरफतार किये गये शराब का मालिक महेन्द्र सिंह है।
वह हरियाणा से अवैध शराब तस्करी कर उत्तर प्रदेश और बिहार में बेंचेते हैं। गिरफतार लोगों में गैंग का सरगना महेन्द्र सिंह हरियाणा के फरीदाबाद कोतवाली का निवासी है। उसके तीन सथी विकास शर्मा, सोनीपत के सदर का, ट्रक चालक संजय राज भर उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले का तथा खलासी विरेन्द्र जौनपुर जिले का निवासी है।