19 Apr 2024, 21:09:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

भागलपुर में किसान की गोली मारकर हत्या

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 21 2018 8:18PM | Updated Date: Jun 21 2018 8:18PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भागलपुर। बिहार में भागलपुर जिले के बिहपुर थाना क्षेत्र के सोनवर्षा गांव में अपराधियों ने एक किसान की गोली मारकर हत्या कर दी है। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि कल देर रात चार-पांच अपराधी सोनवर्षा गांव के किसान ललन चौधरी (30) के घर में घुसे और उन्हें गोली मारकर फरार हो गए। इस घटना में किसान की मौके पर ही मौत हो गई। घटना का कारण पारिवारिक विवाद बताया जाता है। सूत्रों ने बताया कि सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »