29 Mar 2024, 18:22:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

मां और बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म, 20 लोगो को हिरासत में लिया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 14 2018 4:28PM | Updated Date: Jun 14 2018 4:28PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

गया। बिहार में गया जिले के कोंच थाना क्षेत्र के सोनडीहा गांव के निकट अपराधियों ने कल देर रात मां और बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। वरीय पुलिस अधीक्षक राजीव मिश्रा ने यहां बताया कि जिले के गुरारू में निजी क्लीनिक चलाने वाले एक चिकित्सक अपनी पत्नी एवं बेटी के साथ कल रात मोटरसाइकिल से घर जा रहे थे तभी सोनडीहा गांव के निकट पूर्व से घात लगाये अपराधियों ने लूटपाट की नीयत से उन्हें रोक लिया। विरोध करने पर अपराधियों ने चिकित्सक को पेड़ से बांध दिया

और उनकी पत्नी तथा बेटी को सुनसान स्थान पर ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। वरीय पुलिस अधीक्षक ने बताया कि दुष्कर्म की घटना से कुछ समय पूर्व अपराधियों ने गुरारू से घर जा रहे घोंघी मठ के राजेंद्र यादव एवं इटवां के छात्र रंधीर कुमार के साथ मारपीट कर रुपये और मोबाइल छीन लिये थे। उन्होंने बताया कि पूरी घटना की गंभीरता से जांच की जा रही है। शक के आधार पर सोनडीहा गांव से 20 युवकों को हिरासत में लिया गया है। पीड़िता ने इनमें से दो की पहचान कर ली है। दोनों युवकों से पूछताछ कर घटना में शामिल उनके साथियों की पहचान कर शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »