28 Mar 2024, 17:01:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

उ. कश्मीर में मुठभेड़ - मारे गए दो आतंकवादी, एक जवान शहीद

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 14 2018 2:06PM | Updated Date: Jun 14 2018 2:06PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

श्रीनगर। उत्तर कश्मीर के बांदीपुरा जिले में सुरक्षा बलों ने गुरुवार को मुठभेड़ में दो आतंकवादियों को मार गिराया। वही इस मुठभेड़ में एक सैनिक शहीद हो गया। रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता कर्नल राजेश कालिया ने यूनीवार्ता को बताया कि सुरक्षा बलों के जवानों ने गुरुवार की सुबह बांदीपुरा में पनार के जंगलों  में आतंकवादियों की घेराबंदी तथा तलाशी अभियान शुरू किया।
 
सुरक्षा बलों के जवान जब घने जंगलों की ओर बढ़ रहे थे तो आतंकवादियों ने स्वचालित हथियारों ने गोलीबारी शुरू कर दी जिसका सुरक्षा बलों ने माकूल जवाब दिया और दो आतंकवादियों को मार गिराया। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ में एक सैनिक भी शहीद हो गया। उन्होंने बताया कि अंतिम सूचना मिलने तक आतंकवादियों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान जारी है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »