29 Mar 2024, 14:17:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

अल्मोड़ा में कार खाई में गिरी, दो मरे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 17 2018 7:13PM | Updated Date: May 17 2018 7:13PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नैनीताल। उत्तराखंड में अल्मोड़ा के सोमेश्वर तहसील में आज एक कार गहरी खाई में गिरने से दो लोगों की मौत हो गयी। जिलाधिकारी ईवा आशीष ने बताया कि अल्मोड़ा के सोमेश्वर तहसील के भगतोला के पास एक कार गहरी खाई में गिर गयी, जिसमें कार सवार दोनों लोगों की मौत हो गयी। कार अल्मोड़ा से चमोली के थराली जा रही थी। मृतकों की पहचान परमा (28) उर्फ सुमित पुत्र जगदीश भगत मोतीहारी बिहार हाल निवासी अल्मोड़ा और मोहिनूर रहमान (39) पुत्र शकीबुल रहमान के रूप में हुयी है। घटना की सूचना मिलते ही आपदा प्रबंधन एवं प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र रावत, कपड़ा राज्यमंत्री अजय टमटा, राज्यमंत्री श्रीमती रेखा आर्य तथा  विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ चौहान ने दुर्घटना में मारे गये लोगों के प्रति गहरा दुख व्यक्त किया।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »