20 Apr 2024, 01:03:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

मायावती के विचारों का ममता ने किया समर्थन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 17 2018 7:10PM | Updated Date: May 17 2018 7:10PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस प्रमुख एवं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कर्नाटक में बी एस येद्दियुरप्पा के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के संदर्भ में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती द्वारा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर संविधान पर हमला किये जाने का आरोप लगाये जाने को सही ठहराया। बनर्जी ने ट्वीट किया मैं मायावती जी के विचारों का समर्थन करती हूं। हम अपने संविधान निर्माता डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर को पूर्ण सम्मान देते हैं। उल्लेखनीय है कि सुश्री मायावती ने श्री येद्दियुरप्पा के मुख्यमंत्री पद के शपथ लिए जाने पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की थी। उन्होंने कहा," यह बाबा साहेब अंबेडकर द्वारा बनाये गये संविधान को नष्ट करने का षडयंत्र है। वह (भाजपा) सत्ता में आने के लिए सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर रहे हैं, जो एक तरह से लोकतंत्र पर हमला है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »