18 Apr 2024, 20:25:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

शाहजहांपुर में गेहूं की बोरी के नीचे दबने से बालक की मृत्यु

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 23 2018 8:45PM | Updated Date: Apr 23 2018 8:45PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश में शाहजहांपुर के रोजा क्षेत्र में ननिहाल में आए पांच वर्षीय बालक पर खेलते समय गेहूं की बोरी गिर गई जिससे उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि जलालाबाद तहसील के चमरा गांव के दीपू की ससुराल रोजा के बरमौला अर्जुनपुर में है। दीपू की पत्नी निर्मला अपने बच्चों को लेकर दस दिन पहले अपने मायके बरमौला अर्जुनपुर आई थी। आज वह किसी काम से घर के बाहर गई थी,उसकी मां भी घर पर नहीं थी। इस दौरान घर पर निर्मला का पांच साल का बेटा ही था, जो खेल रहा था। खेलते-खेलते वह प्लास्टिक की बोरियों में रखे गेहूं के पास पहुंच गया तभी दो बोरियां सरक कर उसके पर गिर गईं जिससे मौके पर ही उसकी मृत्यु हो गई। बच्चे की मौत की जानकारी काफी देर बाद निर्मला को तब हुई जब पड़ोस की एक महिला ने बच्चे को दबा देखा। बच्चे की मौत से घर में कोहराम मच गया।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »