28 Mar 2024, 19:04:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

पाक की नापाक हरकत जारी - पूंछ में की फायरिंग, गोलाबारी में 5 नागरिकों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 18 2018 10:44AM | Updated Date: Mar 18 2018 10:44AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जम्‍मू। पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। वह लगातार सीमा पार पर सीजफायर का उल्लंघन और गोलीबारी कर रहा है। पाकिस्तान ने मंगलवार को जम्मू-कश्मीर के पूंछ जिले के बालाकोट सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर गोलीबारी की।
 
जम्मू-कश्मीर के डीजीपी एसपी वैद्य ने बताया कि इस गोलीबारी में 5 आम नागरिकों की मौत हो गई है जबकि 2 लोग घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मारे गए पांच में से 4 लोग एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं। 
 
बता दें कि इस साल की शुरुआत से ही पाकिस्तान की तरफ से सीजफायर उल्लंघन की कई घटनाएं हो चुकी हैं। गृह मंत्रालय ने अपने लिखित जवाब में जानकारी दी थी कि फरवरी तक 2018 के फरवरी तक कुल 432 सीजफायर के मामले दर्ज किए गए हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »