18 Apr 2024, 19:46:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

सड़क किनारे मिली चौकीदार की लाश

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 25 2018 1:53PM | Updated Date: Feb 25 2018 1:53PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

ग्वालियर। चॉकलेट फैक्ट्री में चौकीदारी करने वाले युवक का शव सड़क किनारे लावारिस हाल में मिला है। मृतक शाम से ड्यूटी से घर के लिए निकलने के बाद लापता था। मृतक के शरीर पर चोट के निशान भी नहीं मिले हैं। आशंका है कि उसकी मौत सांस रुकने से हुई है। 
गिरावई थाना इलाके की हद में आने वाली चॉकलेट फैक्ट्री में वहीं का रहने वाला गोपाल कुशवाह चौकीदारी करता था।
 
गोपाल को सांस की बीमारी थी। ऐसे में वह कभी कभार जल्दी घर भी चला जाता था। शाम को भी वह सात बजे ड्यूटी से घर की ओर रवाना हो गया था। रास्ते में चल रहे भंडारे में उसे उसका मालिक मिला तो उसने कहा कि उसे सांस लेने में तकलीफ हो रही है। इसके बाद वह अपनी साइकल से घर की ओर रवाना हो गया। 
 
रात तक गोपाल घर नहीं पहुंचा तो परिजनों को चिंता हुई। उन्होंने फैक्ट्री से लेकर थाने तक इत्तला की। जबकि उसके बारे में कोई जानकारी नहीं लगी। आखिरकार पुलिस को राहगीरों ने इत्तला दी कि सडक किनारे एक व्यक्ति का शव पड़ा है। पुलिस ने मौके पर जाकर तस्दीक की तो शव की पहचान गोपाल कुशवाह के रुप हुई।
 
मौके पर एफएसएल के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ अखिलेश भार्गव भी पहुंचे। पड़ताल के दौरान उन्होंने आशंका जाहिर की कि गोपाल की मौत दम घुटने से हुई है। कयास लगाया जा रहा है कि वह बैचेनी के कारण अपने कपड़े उतारकर बैठा था। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मर्ग कायम कर लिया है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »