19 Apr 2024, 00:49:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

हैदराबाद के हरि और मुंबई की अवंतिका बने 100 मी चैंपियन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 22 2018 8:56PM | Updated Date: Feb 22 2018 8:56PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। हैदराबाद के हरि कृष्णा और मुंबई की अवंतिका संतोष नारले ने भविष्य के चैंपियन तैयार करने के लिए टाटा टी के अभियान टाटा टी जागो रे 2.0 के तहत यहां अक्षरधाम स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स में गुरूवार को राष्ट्रीय फाइनल्स में 100 मीटर फर्राटा दौड़ का चैंपियन बनने का गौरव हासिल कर लिया। हरि ने लड़कों के वर्ग में 11.15 सेकंड का समय लेकर जीत हासिल की जबकि अवंतिका ने लड़कियों के वर्ग में 12.47 सेकंड का समय लिया। राष्ट्रीय फाइनल्स में 100 मीटर, 400 मीटर, 800 मीटर, लम्बी कूद, गोला फेंक और मिश्रित चार गुना 100 मीटर रिले स्पर्धाओं का आयोजन किया गया।

टाटा ग्लोबल बेवरेजेज के भारत और पश्चिम एशिया के रीजनल प्रेसिडेंट सुशांत दास ने इस अवसर पर बताया कि छह शहरों दिल्ली, मुंबई, लखनऊ, हैदराबाद, भुवनेश्वर और कोलकाता में चले इस अभियान के तहत हर शहर से लगभग 500 स्कूलों ने हिस्सा लिया और करीब 3000 प्रतिभाशाली एथलीटों ने अपनी दावेदारी पेश की। हर शहर से चुने गए एथलीटों को राष्ट्रीय फाइनल्स में उतरने का मौका मिला। दास ने बताया कि इस अभियान को भारतीय एथलेटिक्स संघ का समर्थन प्राप्त है। उन्होंने साथ ही बताया कि खेलों को स्कूलों में अनिवार्य बनाने के लिए उनकी तरफ से सात लाख 35 हजार लोगों का हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन मानव संसाधन मंत्रालय को सौंपा गया था।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »