19 Apr 2024, 20:30:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

CM नीतीश ने किया 340 करोड़ के विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 16 2017 6:46PM | Updated Date: Dec 16 2017 6:47PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रभंगा। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विकास समीक्षा यात्रा के प्रथम चरण में शनिवार को जिले के बिरौल अनुमंडलक्षेत्र अंतर्गत शिवनगर घाट में 340 करोड रुपए की विभिन्न 108 योजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन किया। इस अवसर पर श्री कुमार ने सभा को संबोधित करते हुए राज्य में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों की चर्चा की और कहा कि 8 साल पूर्व विकास की जो यात्रा उन्होंने प्रारंभ की थी वे आज उसकी समीक्षा करने आए हैं।
 
मुख्यमंत्री ने सड़क, बिजली ,नाले, स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड सहित सात निश्चय योजनाओं की प्रगति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बाल विवाह दहेज प्रथा जैसे सामाजिक कुरीतियों को जड़ से समाप्त करने की लोगों से अपील की। साथ ही शराबबंदी को एक ऐतिहासिक फैसला बताते हुए मुख्यमंत्री ने इसके प्रति जीविका कार्यकर्ता को जागरुक रहने को भी कहा। इससे पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिरौल प्रखंड अंतर्गत भवानीपुर पंचायत के वार्ड नंबर 9 और 12 में सात निश्चय योजना के अंतर्गत विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण किया। साथ ही विभिन्न कार्यों के प्रगति का निरीक्षण भी किया।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »