29 Mar 2024, 13:50:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

डेंगू से बच्ची की मौत, फोर्टिस अस्पताल ने परिवार को थमाया 16 लाख का बिल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 21 2017 12:19PM | Updated Date: Nov 21 2017 12:21PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। गुड़गांव के फोर्टिस अस्पताल में डेंगू से पीड़ित एक 7 साल की बच्ची की मौत हो गई। लेकिन हैरानी की बात है कि अस्पताल ने द्वारका के रहने वाले और बच्ची के पिता जयंत सिंह को 2 हफ्तों के इलाज के लिए 16 लाख का बिल थमा दिया। अदया को 15 सितंबर को मृत घोषित कर दिया गया था। जयंत अस्पताल द्वारा मनमानी फीस वसूलने से नाराज दिखे, जिसका एक दिन का चार्ज ही हजारों रुपये है। हालांकि स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा परिवार के समर्थन में आए हैं। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, ”मुझे [email protected] पर डिटेल भेजिए, हम इस पर जरूरी कार्यवाही करेंगे। अदया को 27 अगस्त की रात तेज बुखार था और वह द्वारका के सेक्टर 12 के रॉकलैंड हॉस्पिटल में भर्ती थी। जयंत ने कहा, ”अदया को उस कमरे में रखा गया, जहां उसके बराबर में स्वाइन फ्लू का मरीज लेटा था।
 
हमने विरोध कर उसका कमरा बदलवाया।”31 अगस्त को जांच में टाइप IV का डेंगू पाया गया। रॉकलैंड के डॉक्टरों ने उसे दूसरे अस्पताल में शिफ्ट करने को कहा। जयंत ने कहा, ”हमने उसे फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसे तुरंत वेंटिलेटर पर रख दिया गया। तीन दिनों तक उसे बेहोश रखा गया। वीकेंड होने के कारण चौथे और पांचवे दिन वहां कोई डॉक्टर नहीं था। हम आईसीयू के बाहर से खड़े होकर बीमार बेटी को देखते रहे।” वहीं अस्पताल ने परिवार द्वारा लगाए गए आरोपों का खंडन किया है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »