19 Apr 2024, 15:08:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

आग लगने से इमारत ढही, एक की मौत, 15 के दबे होने की आशंका

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 20 2017 5:44PM | Updated Date: Nov 20 2017 5:45PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लुधियाना। पंजाब में लुधियाना के औद्योगिक क्षेत्र-ए इलाके में प्लास्टिक के पॉलिथीन बनाने वाली एक फैक्ट्री में आज भीषण आग लगने के चंद घंटों के बाद इमारत ढहने से एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि लगभग 12 दमकलकर्मियों समेत 15 से ज्यादा लोगों के दबने की आशंका है।पुलिस और दमकल विभाग के सूत्रों ने बताया कि बचाव एवं राहत कार्य के लिए राष्ट्रीय आपदा बचाव दल और सीमा सुरक्षा बल को भी लगाया गया है। आग प्लास्टिक की थैलियां बनाने वाली फैक्ट्री की चार मंजिला इमारत की सबसे ऊपरी मंजिल पर लगी थी और बाद में आग ने पूरी इमारत को अपनी चपेट में ले लिया। आग बुझाने के लिए दमकल विभाग की 15 गाड़यिां घटनास्थल पर पहुंचीं। करीब चार घंटे के की कड़ी मशक्कत के बाद जब दमकल कर्मियों ने आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया था। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »