29 Mar 2024, 18:51:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

गुजरात में सीएम उम्मीदवार नहीं उतारेगी कांग्रेस, सोनिया-राहुल से मिले विधायक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 22 2017 11:12AM | Updated Date: Aug 22 2017 11:12AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। गुजरात राज्यसभा चुनाव में अहमद पटेल की जीत से गदगद कांग्रेस की नजर अब विधानसभा चुनाव पर है। इस संबंध में गुजरात कांग्रेस के विधायकों ने दिल्ली में पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की। इससे पहले  गुजरात कांग्रेस अध्यक्ष भरत सिंह सोलंकी ने बताया कि 4-5 सितंबर से गुजरात में कांग्रेस का प्रचार अभियान शुरू हो जाएगा। उन्होंने बताया कि गुजरात में सीएम उम्मीदवार घोषित नहीं किया जाएगा। कांग्रेस गुजरात की सत्ता से 22 सालों से बाहर है।
 
चुनाव आयोग व अहमद पटेल को नोटिस
अहमदाबाद। राज्यसभा चुनाव में दो बागी कांग्रेस विधायकों का वोट रद्द करने के मामले में गुजरात हाई कोर्ट ने चुनाव आयोग और कांग्रेस नेता अहमद पटेल को नोटिस भेजा है। आयोग के फैसले को भाजपा प्रत्याशी बलवंतसिंह राजपूत ने हाईकोर्ट में चुनौती दी है। जिस पर कोर्ट ने नोटिस भेजा है। जस्टिस बेला त्रिवेदी ने आयोग, पटेल के साथ रास चुनाव में भाजपा के दो अन्य उम्मीदवारों अमित शाह और स्मृति ईरानी को भी नोटिस जारी किया। उन्हें 21 सितंबर को नोटिस का जवाब देने को कहा है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »