29 Mar 2024, 04:42:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

सोशल मीडिया पर यूजर्स ने उड़ाया तेजस्वी का मजाक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 20 2017 1:14PM | Updated Date: Aug 20 2017 1:15PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पटना। बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और लालू के छोटे बेटे तेजस्वी यादव एक बार फिर ट्विटर यूजर्स का शिकार बने हैं। तेजस्वी के एक ट्वीट के बाद यूजर्स ने जमकर उनका मजाक बनाया। दरअसल, तेजस्वी ने शनिवार सुबह एक ट्वीट किया जिसमें उन्होंने लिखा कि वे औरंगाबाद पहुंच चुके हैं। फिर उन्होंने नाश्ता किया और अब वे पब्लिक मीटिंग करेंगे। आपको बता दें कि तेजस्वी इनदिनों बिहार में जनादेश अपमान यात्रा कर रहे हैं। इस दौरान वे बिहार के अलग-अलग जिलों में घूम रहे हैं और नीतीश सरकार के खिलाफ लोगों को लामबंद करने में जुटे हैं।
 
इस दौरान वे जहां-जहां जा रहे हैं, वहां की फोटोज सोशल मीडिया पर डालते हैं और फिर ट्वीट के जरिए जानकारी साझा करते हैं। शनिवार सुबह जैसे ही वे औरंगाबाद पहुंचे लिखा, Good Morning ! Reached Aurangabad, just had dinner..public meeting in morning. Have a good day ahead.. इस पर  यूजर्स ने किए ये कमेंट्स अनिल सिंह‏ @akhps ने लिखा कि गुरु जी इस लल्लू को देखो मॉर्निंग में डिनर कर रहा है। लगता है रात का चढ़ा उतरा नहीं है अभी तक। वहीं झांसी की रानी @neha_s1011 ने लिखा कि सवेरे 5 बजे डिनर ???? कउनो गोला से आये हो रे जाहिल इंसान।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »