20 Apr 2024, 09:24:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

बेटे ने लिया पिता की मौत का 20 साल बाद बदला, आरोपी की गोली मारकर हत्‍या

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 26 2017 12:51PM | Updated Date: Jul 26 2017 1:02PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

गुड़गांव। गुड़गांव के सेक्‍टर 69 में एक प्रॉपर्टी डीलर की हत्‍या का मामला सामने आया है। सोमवार देर रात हुई इस हत्‍या में पुलिस को जांच के दौरान 20 साल पुरानी दुश्‍मनी के बारे में पता चला है। दोनो ही परिवार मेदवास गांव के रहने वाले है। पलिस का कहना है कि मृतक राजकुमार उर्फ राजू पर उसके हत्‍यारे के पिता के मर्डर में 20 साल पहले शामिल होने का आरोप है। 
 
राजकुमार की हत्या में 24 साल के दीपक को पुलिस ने मुख्य आरोपी के तौर पर केस दर्ज किया है। दीपक अपने पिता की मौत का बदला राजकुमार से लेना चाहता था। सोमवार की देर रात राजकुमार पर उस वक्त 4 से 5 लोगों ने 8 गोलियां उस वक्त मारी जब वो सोहना रोड पर अपने ऑफिस से घर लौट रहे थे। राजकुमार को छाती, सिर और हाथ-पैर में गोली मारी गई। 
 
बादशाहपुर के पास इस्कॉन मंदिर से एक काले रंग की कार ने राजकुमार का पीछा करना शुरू कर दिया। पुलिस का कहना है कि ऐसा लगता है कि मृतक को कुछ लोगों के पीछा करने की भनक लग गई थी इसलिए उसने अपनी कार की रफ्तार काफी तेज कर दी। पुलिस ने बताया, 'पीछा कर रहे लोगों ने उसके ऊपर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद राजकुमार ने कार से निकलकर एक घर में शरण ली। हालांकि, दीपक और उसके साथियों ने उसे ढूंढ़ लिया और उसकी हत्या कर दी।'
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »