29 Mar 2024, 03:33:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

लालू परिवार के पास एक और बेनामी संपत्ति :सुशील मोदी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 28 2017 12:14AM | Updated Date: Jun 28 2017 12:14AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पटना। भाजपा नेता सुशील मोदी ने लालू प्रसाद के परिवार के पास एक और 'बेनामी संपत्ति ' होने का आरोप लगाया और कहा कि वह ऐसे हालात बना देंगे कि नीतीश कुमार को लालू के मंत्री पुत्रों को सरकार से हटाना होगा। बाद में राजद ने आरोपों को बेतुका और बेबुनियाद बताकर खारिज करते हुए कहा कि कोई सुशील मोदी को गंभीरता से नहीं लेता।

सुशील मोदी ने आरोप लगाया कि कोलकाता की एक कंपनी ने 76.32 लाख रूपए के एक भूखंड के साथ एक मकान खरीदा था जिस समय राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद रेल मंत्री (2004 से 2009) थे।उन्होंने आरोप लगाया कि बाद में कंपनी ने लालू के दोनों बेटों और दो बेटियों को अपना निदेशक बनाया।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »