19 Mar 2024, 12:58:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

आयकर ने जब्त की लालू की बेटी मीसा भारती की बेनामी संपत्ति

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 20 2017 11:03AM | Updated Date: Jun 20 2017 11:03AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। बेनामी संपत्ति मामले में फंसी राज्यसभा सांसद मीसा भारती की संपत्ति को आयकर विभाग ने बेनामी संपत्ति के अंतर्गत अटैच किया है। इस संपत्ति को न बेचा जा सकता है और न ही किराए पर दिया जा सकता है। सूत्रों के मुताबिक आयकर विभाग ने मीसा की चार संपत्तियों को अटैच किया है। मीसा पर यह कार्रवाई 'वित्तीय अनियमितताओं' के आरोपों को लेकर की गई है।
 
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की बेटी मीसा पर बेनामी संपत्ति के मामले में दो बार आयकर विभाग के सामने हाजिर नहीं हुई हैं। इससे पहले भी मीसा भारती और उनके पति शैलेश कुमार को आयकर विभाग ने दो बार समन भेजा लेकिन वे पेश नहीं हुए। अब मीसा भारती को यह साबित करना होगा कि यह चारों संपत्तियां वैध तरीके से खरीदी गई हैं। 
 
आयकर विभाग ने मीसा को 6 जून और 12 जून को पेश होने का आदेश दिया था लेकिन मीसा दोनों ही बार पेश नहीं हुई थीं। लालू प्रसाद और उनके परिवार की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। इससे पहले लालू के बेटे और मंत्री तेज प्रताप यादव के पेट्रोल पंप का लाइसेंस भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) ने रद्द कर दिया था। तेज प्रताप को गलत तरीके से लाइसेंस लेने के आरोपों के बाद नोटिस जारी किया गया था। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »