25 Apr 2024, 16:09:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

सड़क हादसे में 11 लोगों की मौत, क्रेन से निकाले गए शव

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 25 2017 4:11PM | Updated Date: May 25 2017 4:46PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नीमचमध्यप्रदेश के नीमच जिले में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 11 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में 12 लोग भी घायल हो गए, जिनमें कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। मृतकों में छह महिलाएं और चार बच्चे शामिल हैं।

जानकारी के अनुसार, नीमच जिला मुख्यालय से करीब कानका फांटे के पास दोपहर को ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। ट्रैक्टर-ट्रॉली में में करीब 40 लोग सवार थे। ये सभी मंदसौर जिले के सीतामऊ कस्बे के कांचरिया खंडेरिया गांव से राजस्थान के सांवरिया मंदिर में दर्शन के लिए गए थे। वहां से लौटते वक्त उनका वाहन हादसे का शिकार हो गए।
 
हादसे की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय ग्रामीणों की मदद से घायलों को इलाज के लिए अस्पताल रवाना किया। वहीं ट्रॉली के नीचे बुरी तरफ से दबे हुए शवों को निकालने के लिए क्रेन की मदद लेनी पड़ी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »