20 Apr 2024, 17:49:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

चाय पीने के बाद बेहोश हुए 10 लोग, मची अफरातफरी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 30 2017 6:15PM | Updated Date: Apr 30 2017 6:15PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेश में संतकबीरनगर के कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र में रविवार को चाय पीने से दस लोगों के अचानक बेहोश हो जाने से अफरा-तफरी मच गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार बांग्ला ताल के पास खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के धौरहरा गांव निवासी दुकानदार 60 वर्षीय नबी रहम की चाय की दुकान है। दुकान पर चाय पीने से दुकानदार समेत 10 लोग अचानक बेहोश हो गए और उनकी हालत बिगड़ गई जिससे वहां अफरातफरी मच गई।
 
मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी को खलीलाबाद स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां नबी रहम एवं मंझरिया गांव निवासी महिला सैफुलनिशा की हालत गम्भीर देख डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। डॉक्टरों का मानना है कि चाय में कोई नशीला पदार्थ हो सकता हौ जिसके कारण इसका सेवन करने से हालत बिगडी।       पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »