19 Mar 2024, 13:54:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

10 करोड़ का जुर्माना भरें शशिकला वरना 13 महीने और जेल में काटें

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 22 2017 2:21PM | Updated Date: Feb 22 2017 2:21PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

चेन्नई। शशिकला को आय से अधिक संपत्ति के मामले में सजा होने के बाद तमिलनाडु की राजनीति ने नई करवट ली है। एआईएडीएमके की नेता शशिकला ने अगर 10 करोड़ रुपए जुर्माना नहीं दिया तो उन्हें 13 महीने और जेल में बिताने पड़ेंगे। 

शशिकला यानी चिनम्मा को आय से अधिक संपत्ति मामले में सुप्रीम कोर्ट ने चार साल की सजा सुनाई थी। इसके साथ ही उनपर 10 करोड़ रुपए का जुर्माना देने के लिए भी कहा गया था। शशिकला को तीन साल और 11 महीने जेल में काटने हैं। कुल सजा में से 21 दिन की जेल पहले ही काट चुकी हैं। 
 
वह सजा उन्होंने सितंबर 2014 में ट्रायल के दौरान काटी थी। जेल अधिकारी ने बताया कि शशिकला और मामले में सजा पाने वाले बाकी लोगों को किसी तरह का स्पेशल ट्रीटमेंट नहीं मिल रहा और सबको एक जैसे कारागार में रहना पड़ता है। जेल के अधिकारियों ने यह भी बताया कि शशिकला को जेल में ही बना खाना ही दिया जाता है। शशिकला को सबके साथ टीवी देखने की इजाजत नहीं है। सुप्रीम कोर्ट ने 14 फरवरी को शशिकला को सजा सुनाई थी। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »