25 Apr 2024, 06:49:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

जल्लीकट्टू के बाद अब कंबाला को लेकर आंदोलन की तैयारी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 22 2017 6:34PM | Updated Date: Jan 22 2017 6:34PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बेंगलूरू। तमिलनाडु में जल्लीकट्टू को लेकर हुए आंदोलन से प्रेरित होकर कंबाला (भैंसा दौड़) के आयोजकों ने अगले सप्ताह मंगलूरू में एक व्यापक प्रदर्शन करने का निर्णय किया। इस प्रदर्शन के दौरान आयोजक इस पारंपरिक खेल पर प्रतिबंध हटाने की मांग करेंगे। कंबाला समिति के अध्यक्ष अशोक राय ने कहा कि उन्होंने अगले सप्ताह प्रदर्शन करने का निर्णय किया है

जिसमें राजनेता और फिल्म उद्योग की हस्तियों समेत करीब 50,000 लोग हिस्सा लेंगे। कंबाला एक वार्षिक भैंसा दौड़ है जिसका आयोजन तटीय जिलों में दलदली क्षेत्रों में किया जाता है। उन्होंने कहा हम तमिलनाडु में जल्लीकट्टू आंदोलन की सफलता से प्रेरित हुए हैं। हमारी योजना मंगलूरू में एक व्यापक विरोध प्रदर्शन करने की है जिसमें 50,000 लोगों के शामिल होने की संभावना है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »