20 Apr 2024, 02:27:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

राहुल ने फटा कुर्ता दिखाकर बोला पीएम पर हमला

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 16 2017 4:49PM | Updated Date: Jan 16 2017 4:49PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। उत्तराखंड के ऋषिकेश में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने आज चुनावी बिगुल बजा दिया है। सोमवार को राहुल गांधी उत्तराखंड के ऋषिकेश पहुंचे। राहुल ने यहां एक रैली को संबोधित किया। रैली में राहुल काफी जोश में दिखे। रैली शुरू होते ही उन्होंने अपनी जैकेट निकालते हुए कहा- आपका (समर्थकों का) उत्साह देखकर मुझ में गर्मी आ गई है। इसके बाद राहुल ने फटा कुर्ता दिखाते हुए बोला कि मैं गरीबों की राजनीति करता हूं। 
 
राहुल ने तिरंगे का जिक्र करते हुए कहा कि तिरंगे के लिए लाखों लोगों ने कुर्बानी दी। तिरंगे के लिए जवान गोली खाते हैं। राहुल गांधी ने कहा कि आरएसएस ने 52 साल तक तिरंगा नहीं फहराया। नागपुर में आरएसएस के दफ्तर पर तिरंगा नहीं था। 
 
राहुल ने कहा- मैं 7-8 महीने से शोध कर रहा हूं यहां तक की गूगल पर भी सर्च किया कि हमारी पार्टी क्या है, जिसे बीजेपी और आरएसएस खत्म करना चाहते हैं। हाथ का निशान हर धर्म में दिखाई देता है। कांग्रेस उपाध्यक्ष ने महिलाओं से कहा कि डरो मत सेना, किसान और मजदूर से हम कहते हैं कि डरो मत, समस्या के आगे खड़े रहो।
 
प्रधानमंत्री पर हमला बोलते हुए राहुल गांधी ने कहा कि मोदीजी ने पूरे देश को डराकर रखा है। कहते हैं कि पेटीएम नहीं है तो यहां से बाहर निकलो। जिस तरह एक मिनट में नोटबंदी का फैसला लिया, वैसे ओआरओपी का क्यों नहीं लिया? राहुल ने कहा कि जो मोदी सरकार हमारे देश के साथ कर रही है, क्या वो एक स्वस्थ लोकतंत्र की निशानी है? 
 
आरबीआई, जो देश की वित्तीय आत्मा है, उसे एक मिनट में मारा दिया गया। वहीं खादी विवाद पर राहुल ने कहा कि मोदीजी खादी के प्रतिनिधि बन गए है। एक मंत्री कहते हैं कि मोदी, गांधीजी से भी बड़े ब्रांड हैं। अब रामलीला में भगवान राम भी मोदी का मास्क पहनेंगे।  अब हर जगह मोदी ही दिखेंगे। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »