20 Apr 2024, 00:45:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

उत्तराखंड में कांग्रेस को बड़ा झटका

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 16 2017 3:36PM | Updated Date: Jan 16 2017 3:36PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

देहरादून। उत्तराखंड में कांग्रेस को एक बड़ा झटका लगा है। चुनाव से पहले उत्तराखंड के पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष यशपाल आर्य बीजेपी में शामिल हो गए हैं। बीजेपी में शामिल होने के बाद यशपाल आर्य ने बीजेपी ऑफिस में श्याम जाजू और विजय बहुगुणा के साथ पार्टी के बड़े नेताओं से मुलाकात की।
 
इससे पहले पूर्व सीएम विजय बहुगुणा सहित 9 कांग्रेसी विधायक बीजेपी में शामिल हो गए थे। अब यशपाल आर्य के भी बीजेपी में शामिल होने से कांग्रेस को एक बड़ा झटका लगा है। उत्तराखंड में कांग्रेस और बीजेपी के बीच सीधा मुकाबला है। 
 
बीजेपी में शामिल हुए यशपाल आर्य ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस में समर्पित कार्यकर्ताओं की अनदेखी हो रही है। आर्य ने कहा कि जिस तरीके से कांग्रेस का प्रबंधन हो रहा है उसमें समर्पित कार्यकर्ताओं के हित का कहीं से ख्याल नहीं रखा जा रहा। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »