25 Apr 2024, 16:23:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

कश्मीर में अशांति के मद्देनजर पर्यटकों से पूर्वोत्तर जाने का आह्वान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 10 2016 4:22PM | Updated Date: Dec 10 2016 4:22PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्यमंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा है कि कश्मीर में पर्यटन सीजन के दौरान अशांति के मद्देनजर पर्यटकों को पूर्वोत्तर राज्यों की ओर आकर्षित किया जा सकता है। पूर्वोत्तर मामलों के मंत्री डॉ सिंह ने राजधानी की यात्रा पर आये सिक्किम के राज्यपाल श्रीनिवास पाटिल के साथ मुलाकात के दौरान इस प्रस्ताव पर विचार-विमर्श किया। उन्होंने कहा कि पर्यटन सीजन के दौरान कश्मीर में अशांति के कारण पिछले वर्ष गर्मी में मनाली,मसूरी और ऊंटी जैसे स्थलों पर पर्यटको की भारी भीड़ को नियंत्रित करना मुश्किल हो गया था।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »