20 Apr 2024, 18:16:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

सरकार हज कोटा बढ़ाने पर विचार कर रही है : नकवी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 24 2016 4:46PM | Updated Date: Oct 24 2016 4:46PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। केन्द्रीय अल्पसंख्यक राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि केंद्र सरकार 'हज' यात्रा के लिए कोटा बढ़ाने पर विचार कर रही है। श्री नकवी ने यहां हज यात्रा 2016 के समीक्षा के लिए दो दिवसीय हज कमेटी की बैठक का शुभारंभ करने के बाद  कहा कि वर्तमान में कोटा के तहत एक लाख श्रद्धालु हज यात्रा पर जा सकते हैं लेकिन प्रयास किया जा रहा है कि इस कोटे को बढाया जाय ताकि और अधिक मुसलमान हज यात्रा पर जा सकें।

इस बैठक में वर्ष 2017 में होने वाली हज यात्रा के संबंध में भी चर्चा होगी। उन्होंने कहा कि हज कमेटी से मांग की जा रही है कि हज कोटा को एक लाख से बढा कर सवा लाख किया जाय ताकि कमेटी अधिक से अधिक लोगों को हज यात्रा पर भेज सके। उन्होंने कहा कि सरकार कमेटी की मांग पर सकारात्मक ढंग से काम कर रही है। श्री नकवी ने कहा कि हज यात्रियों की सुविधा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की शुरूआत पिछले वर्ष से कर दी गयी और अब 'मोबाइल ऐप' से रजिस्ट्रेशन करने की सुविधा देने जा रहे हैं। इसका लाभ यह होगा कि गांव में बैठा व्यक्ति भी हज यात्रा के लिए अपना नाम दर्ज करा सकेगा।

उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि हज कमेटी, हज यात्रियों की लघु फिल्म बनाये, हज यात्रा के रजिस्ट्रेशन के लिए विस्तृत जानकारी दी जाय जिसमें हज यात्रियों के रूकने और परिवहन की जानकारी शामिल हो। यह सारी जानकारी उर्दू और उर्दू न समझने वालों के लिए अन्य भाषा में जानकारी दी जाय। समान नागरिक कानून के प्रश्न पर श्री नकवी ने कहा कि यह मामला अभी प्रारंभिक चरण में है अभी इस मामले में सरकार शामिल नहीं है।

कोई भी मामला लेने से पूर्व उस पर चर्चा होनी चाहिए और जनता की तकलीफें और सुझाव सुनने के बाद ही सरकार इस पर विचार करेगी। दो दिवसीय बैठक में हज कमेटी हज आवेदन, कोटा वितरण, स्वास्थ्य सेवा, हवाई सेवा, मक्का और मदीना में रहने की व्यवस्था परिवहन तथा अन्य विषयों पर चर्चा होगी।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »