19 Apr 2024, 19:08:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

घर में गोमांस रखने वाला 71 साल का बजुर्ग गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 24 2016 4:32PM | Updated Date: Oct 24 2016 4:32PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भुज। गुजरात के कच्छ जिले के मुख्यालय भुज में पुलिस ने घर में गोमांस रखने के आरोप में 71 साल के एक बुजुर्ग को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सुबह नगर के दादूपीर इलाके के एक मकान पर छापेमारी कर वहां रखा 10 किलोग्राम गोमांस बरामद किया। इस मामले में उमर शमा नाम के 71 वर्षीय व्यक्ति को पकड लिया गया। पुलिस इंस्पेक्टर एम जे बोक्षा ने बताया कि सूचना के आधार पर छापेमारी कर उमर को पकडा गया।

शुरूआती पूछताछ में यह बात सामने आई है कि उन्हें अकबर मंधारिया नाम के किसी अन्य व्यक्ति ने यह गोमांस दिया था। अकबर इसे बेचने की नीयत से कही से लाया था और उमर को इसे रखने के लिए दिया था। श्री बोक्षा ने बताया कि गुजरात पशु संरक्षण संशोधन अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार गोहत्या, गोमांस की खरीद बिक्री पूर्णत: प्रतिबंधित है और ऐसा करने वालों को 50 हजार रूपए के जुर्माने के साथ सात साल तक की कैद हो सकती है।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »