29 Mar 2024, 02:03:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

तेलंगाना में बारिश से भारी तबाही, मरने वालों की संख्या आठ हुई

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 25 2016 2:50PM | Updated Date: Sep 25 2016 2:50PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

संगारेड्डी। तेलंगाना के मेडक जिले में भारी बारिश से आई बाढ़ में तीन कारखाना मजदूर डूब गए,जिससे राज्य में बारिश से होने वाली दुर्घटनाओं में मरने वालों की संख्या बढ़कर आठ पर पहुंच गई। अधिकारियों ने बताया कि शनिवार को तीन व्यक्तियों के मरने की सूचना है। सेना हैदराबाद और रंगारेड्डी जिले में सेना बचाव अभियान चला रही है।

इसके अलावा मेडक जिले में शुक्रवार को बारिश के कारण होने वाली अलग अलग दुर्घटनाओं में चार व्यक्तियों की मौत हो गई, जबकि छह अन्य व्यक्ति घायल हो गई। उन्होंने बताया कि मेडक जिले में नरसापुर मंडल के जक्कापल्ली गांव का रहने वाला 30 वर्षीय अंजनायेलु कल रात अपनी मोटरसाइकिल से काम के लिए जा रहा था।

हथनूरा पुलिस थाना के अंतर्गत रेड्डी खानपुर गांव के करीब एक कम उंचाई वाले पुल को पार करने की कोशिश में पासपालेर झील के पानी में अपनी मोटरसाइकिल समेत बह गया। यह झील बारिश के कारण उफनाई हुयी थी। हथनूरा पुलिस के उप निरीक्षक बालरेड्डी ने कहा कि सूचना मिलने के बाद जल्द ही तलाशी अभियान शुरू किया जाएगा। अभी तक उसकी लाश नहीं मिली है। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »