23 Apr 2024, 14:37:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

शक्तिमान को लेकर एयरपोर्ट पर भाजपा विधायक और वाड्रा भिड़े

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 28 2016 7:54PM | Updated Date: Aug 28 2016 7:54PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

देहरादून। कांग्रेस उपाध्यक्ष सोनिया गांधी के दामाद रोबर्ट वाड्रा की देहरादून हवाई अड्डे पर बीजेपी विधायक गणेश जोशी बीच एयरपोर्ट पर हुआ झंगड़ा हो गया। मामला था पुलिस के घोड़े शक्तिमान की मौत का जिसकी कुछ महीने पहले एक रैली में गंभीर चोट लगने के बाद मौत हो गई थी। गौरतलब है कि जोशी पर शक्तिमान पर हमला करने का आरोप है। वाड्रा ने समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा कि शक्तिमान की मौत के लिए उन्होंने जोशी को जिम्मेदार ठहराया जिसके बाद बीजेपी विधायक ने उन्हें गालियां दी।

जानकारी के अनुसार, प्रियंका गांधी के पति राबर्ट वाड्रा और भाजपा के केंद्रीय महिला एवं बाल कल्‍याण राज्‍य मंत्री कृष्‍णा राज और भाजपा की राष्‍ट्रीय प्रवक्‍ता मीनाक्षी लेखी एक ही फ्लाइट में देहरादून एयरपोर्ट पहुंचे थे। भाजपा मंत्री और राष्‍ट्रीय प्रवक्‍ता देहरादून किसी कार्यक्रम में सम्मिलित होने आए थे।
 
क्या था मामला
इसी साल 20 अप्रैल को करीब एक महीने चली लंबी सर्जरी के बाद शक्तिमान ने खुद को मौत के हवाले कर दिया था। शक्तिमान घोड़े को बीजेपी की एक रैली में गंभीर चोटें आई थीं। 14 मार्च को एक विरोध प्रदर्शन रैली में गणेश जोशी ने शक्तिमान पर हमला किया था और वह इतनी बुरी तरह घायल हो गया था कि डॉक्टरों को उसकी जान बचाने के लिए उसका एक पैर काटना पड़ा था। हालांकि उसके शरीर में फैले संक्रमण के चलते वह पूरी तरह उबर नहीं पाया और उसकी मौत हो गई।

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »