20 Apr 2024, 02:35:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

एमपी में अगले 24 घंटों में भारी बारिश की संभावना

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 24 2016 7:53PM | Updated Date: Jul 24 2016 7:53PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित अन्य स्थानों पर रविवार को उमस का असर बना हुआ है। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में कई स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना जताई है।

राज्य में रविवार की सुबह से कई स्थानों पर आसमान पर हल्के बादल छाए हुए हैं। बीते 24 घंटों के दौरान राजधानी में 17 मिलीमीटर, इंदौर में 45.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों मे बालाघाट, पन्ना, भोपाल, होशंगाबाद में भारी बारिश का अनुमान जताया है।

भोपला में रविवार को न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 22.6 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 26.1 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 24.5 सेल्सियस दर्ज किया गया है।

वहीं शनिवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 29.7 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 31.5 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 34.1 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का अधिकतम तापमान 29.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »