25 Apr 2024, 22:18:53 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

दुल्हन का सिंदूर मिटाकर ललाट पर लिख दिया- मेरा बाप चोर है

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 27 2016 2:38PM | Updated Date: Jun 27 2016 2:49PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अलवर। दहेज को लेकर राजस्थान के अलवर में लालची ससुरालवालों के अत्याचार की दर्दनाक कहानी सामने आई है। जो शायद सारी उम्र उसे नहीं भूल पाएगा। माता-पिता के द्वारा 51 हजार रूपए का दहेज न दे पाने पर महिला का सिंदूर मिटाकर उसकी ललाट पर ससुरालवालों ने 'मेरा बाप चोर' लिख दिया।

यही नहीं, महिला के पैर, जांघ और हाथ पर गालियां गोद दी गई। पिता बेटी को लेकर अलवर के थाने में गया, लेकिन वहां पुलिस वालों ने कोई मदद नहीं की। इसके बाद उन्होंने जयपुर के महिला थाने में ससुराल वालों पर दहेज के लिए मारपीट करना और गैंगरेप की शिकायत दर्ज कराई है।

महिला की शादी 14 जनवरी 2015 को राजगढ़ में हुई थी। पीड़िता ने बताया कि शादी के कुछ समय बाद ही ससुराल वालों ने दहेज के लिए उसे परेशान करना शुरू कर दिया था। वो पिता की गरीबी को जानती थी, इसलिए चुपचाप सारे  सितम सहती रही। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »