28 Mar 2024, 22:57:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

फैजाबाद एक्सप्रेस के 8 डिब्बे पटरी से उतरे, कई लोग घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 1 2016 11:32PM | Updated Date: May 1 2016 11:46PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। फैजाबाद एक्सप्रेस के आठ डिब्बे रविवार को पटरी से उतर गए। ट्रेन पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन से फैजाबाद जा रही थी। यह हादसा रात करीब 9 बजे हुआ। हादसे में कम से कम 30 से ज्‍यादा लोगों के घायल होने की खबर है। हादसे के बाद ट्रेन दो हिस्सों में बंट गई। घटना के बाद राहत और बचाव कार्य शुरु कर दिया गया है। 

जानकारी के अनुसार रविवार को पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन से फैजाबाद के लिए ट्रेन रवाना हुई थी। यूपी के हापुड़ जिले में फैजाबाद एक्सप्रेस 14206 के आठ डिब्बे पटरी से उतर गए। हादसा गढमुक्तेश्वर के निकट अल्लाबख्शपुर में हुआ। हादसे के बाद लोगों को खिड़की तोड़कर बाहर निकाला जा रहा है।

घटना की जानकारी मिलने के बाद एनडीआरएफ की एक टीम को बचाव कार्य के लिए मौके के लिए रवाना कर दिया गया। हादसे के कारण दिल्ली-मुरादाबाद ट्रेन रूट प्रभावित हुआ है। घायल हुए लोगों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया जा रहा है। घटना की जानकारी मिलने के बाद रेलवे के आला अधिकारी दुर्घटनास्थल के लिए रवाना हो गए। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »