24 Apr 2024, 17:44:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

कांग्रेस का आरोप, छत्तीसगढ़ सरकार करवा रही है फोन टैप

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 28 2015 11:46AM | Updated Date: Nov 28 2015 11:46AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रायपुर। छत्तीसगढ़ की मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने राज्य सरकार पर आरोप लगाया है कि वह राजनैतिक विरोधियों कक फोन टैप करवा रही है। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल ने यहां कहा कि भाजपा सरकार राजनैतिक दुर्भावना के कारण और निजी स्वार्थ साधने के लिए विरोधियों के फोन टैप करवा रही है। बघेल ने आरोप लगाए कि फोन टैपिंग की साजिश राज्य में लंबे समय से चल रही है। यह व्यक्तिगत स्वतंत्रता का हनन है।
 
उन्होंने कहा कि राज्य में नक्सल नियंत्रण के नाम पर फोन टैप करने वाली महंगी मशीनें खरीदी गई हैं। इनका उपयोग अपराधियों पर नहीं बल्कि राजनैतिक विरोधियों की जासूसी के लिए किया जा रहा है।
 
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा है कि जेल मे बंद अपराधी जेल परिसर में खुले आम फोन का प्रयोग कर रहे है, उस पर सरकार नियंत्रण नहीं रख पा रही है। लेकिन माओवादियों की गतिविधियों पर नजर रखने के नाम पर खरीदी गयी फोन टैप करने वाली मशीनों का दुरूपयोग प्रदेश के मंत्रियों, नेताओं एवं अधिकारियों के फोन टैप करने में किया जा रहा है।
 
बघेल ने आरोप लगाया कि राज्य में सरकार में बैठे उच्च सत्ताधीशों के इशारे पर बिना उचित कारण और विधिवत प्रक्रिया का पालन किये केवल राजनैतिक स्वार्थ एवं दुर्भावनावश फोन टैपिंग करवाया जा रहा है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »