26 Apr 2024, 01:57:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

लालू का गौमांस संबंधी बयान महज ध्यान भटकाने के लिए: राजनाथ

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 8 2015 11:49PM | Updated Date: Oct 8 2015 11:49PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

काराकाट (नबीनगर)। केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने आरोप लगाया कि राजद प्रमुख लालू प्रसाद हिन्दुओं द्वारा गौमांस खाये जाने का मुद्दा शासन में विफलता और बिहार में कम विकास जैसे मामलों से जनता का ध्यान हटाने के लिए उठा रहे हैं। सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर कानून एवं व्यवस्था की निराशाजनक स्थिति के लिए हमला बोला।

उन्होंने बिहार के मोहनिया, काराकाट, नबीनगर और दिनारा में चुनावी सभाओं को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘चुनाव लोकतंत्र में उत्सव की तरह होते हैं जहां सभी राजनीतिक दलों से लोगों के विकास एवं कल्याण के मुद्दे उठाने की उम्मीद की जाती है।

इन मुद्दों पर ध्यान केन्द्रित करने के बजाय लालू गौमांस खाने पर बयान दे रहे हैं।’’ सिंह ने कहा, ‘‘वह अपनी स्वयं की विफलता और नीतीश कुमार सरकार की विफलता की ओर से लोगों का ध्यान बंटाने का प्रयास कर रहे हैं।’’

गृह मंत्री ने कहा, ‘‘मैं नीतीश कुमार एवं कांगे्रस अध्यक्ष सोनिया गांधी से अपील करता हूं कि उन्हें अपने गठबंधन भागीदार को चुनाव में ऐसी प्रतिक्रियाएं करने से रोकना चाहिए।’’ भाजपा के वरिष्ठ नेता ने कहा कि राज्य को लोगों को ऐसी सरकार चुननी चाहिए जो अपराधियों तथा असामाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्रवाई को इच्छुक हो।


 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »