20 Apr 2024, 00:50:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

भार्गव, कांग्रेस को न पढ़ाएं सुशासन का पाठ : ओझा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 20 2020 6:49PM | Updated Date: Feb 20 2020 6:49PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्यप्रदेश कांग्रेस के मीडिया विभाग की अध्यक्ष शोभा ओझा ने आज मध्यप्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव के बयान पर निंदा करते हुए कहा कि वे कांग्रेस को सुशासन का पाठ न पढ़ाये। कांग्रेस की ओर से जारी विज्ञप्ति में ओझा ने भार्गव द्वारा वल्लभ भवन में कार्यालय खोलकर कांग्रेस पार्टी चलाने की बात को लेकर दिये गये बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस को भार्गव की सलाह की आवश्यकता नही है। उन्होंने कहा कि कमलनाथ सरकार में तानाशाही के लिए कोई स्थान नहीं है। उन्होंने कहा कि अधिकारी भयमुक्त होकर योजनाओं को मूर्त रुप देने के लिए जी जान से जुटे हुए है। ओझा ने कहा कि अधिकारी जी जान से वचन पत्र में वर्णित वचनों को तेजी से पूरा करने में लगे है। इसलिए भार्गव से हमें सुशासन का पाठ पढ़ने की आवश्यकता नहीं है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »