28 Mar 2024, 13:33:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

सोमनाथ-अहमदाबाद एक्सप्रेस का परिचालन पुन: बहाल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 20 2020 5:26PM | Updated Date: Feb 20 2020 5:27PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भावनगर। गुजरात में सोमनाथ-अहमदाबाद एक्सप्रेस का परिचालन 21 फरवरी से पुन: बहाल किया जा रहा है। वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबंधक वी. के. टेलर ने गुरुवार को बताया कि राजकोट मंडल के राजकोट-वांकानेर खंड पर लिये गये इंजीनियरिंग ब्लॉक के कारण भावनगर मंडल की गाड़ी संख्या 19120 (सोमनाथ-अहमदाबाद एक्सप्रेस) से निरस्त की गयी थी, जो अब 21 फरवरी से नियमित रूप से चलेगी। यह ट्रेन प्रतिदिन सोमनाथ स्टेशन से प्रात: 6.25 बजे चलकर अहमदाबाद दोपहर 15.55 बजे पहुंचती है। इस ट्रेन के शुरू हो जाने से शिवरात्रि मेले के दौरान यात्रा करने वाले यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »