19 Apr 2024, 22:38:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

भोपाल गैस त्रासदी का फरार दोषी नागपुर में गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 20 2020 12:18PM | Updated Date: Feb 20 2020 12:18PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नागपुर। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने भोपाल के यूनियन कार्बाइड गैस त्रासदी के दोषी एवं पिछले छह साल से फरार एक पूर्व कर्मचारी को महाराष्ट्र के नागपुर से गिरफ्तार कर लिया है। सीबीआई के एक अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि एजेंसी ने यूनियन कार्बाइड के पूर्व कर्मचारी को मंगलवार को नागपुर से गिरफ्तार कर लिया। पूर्व कर्मचारी को भोपाल की एक अदालत ने गैस त्रासदी मामले में दोषी ठहराया था।
 
वह वर्ष 2016 से फरार था। गौरतलब है कि तीन दिसंबर 1984 को यूनियन कार्बाइड कीटनाशक कारखाने से जहरीली गैस का रिसाव हुआ था जिसमें बड़ी संख्या में लोगों की मौत हो गई थी। सीबीआई ने इस मामले की जांच 12 दिसंबर 1984 को शुरू की थी। भोपाल की एक अदालत ने 2010 में यूनियन कार्बाइड की भारतीय इकाई के अध्यक्ष केशुभ मंिहद्रा और प्रबंध निदेशक वी पी गोखले समेत आठ कर्मचारियों को दोषी ठहराया था और सभी को दो-दो वर्षें की कैद की सजा सुनायी थी। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »