25 Apr 2024, 02:00:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

कांग्रेस नेताओं ने शिवाजी महाराज का स्मरण किया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 19 2020 12:23PM | Updated Date: Feb 19 2020 12:23PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। महान योद्धा छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने उनका स्मरण करते हुए उन्हें नमन किया है। सिंधिया ने ट्वीट कर कहा कि मराठा साम्राज्य के संस्थापक एवं मातृभूमि की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले भारत माँ के अमर सपूत छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन। पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव ने भी छत्रपति शिवाजी महाराज को कोटि कोटि नमन किया है। राज्य के जनसंपर्क मंत्री पी सी शर्मा और नगरीय विकास एवं आवास मंत्री जयवर्धन सिंह ने भी शिवाजी महाराज का स्मरण करते हुए उनके प्रति श्रद्धासुमन अर्पित किए और उन्हें बारंबार नमन किया। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »