24 Apr 2024, 02:24:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

फसलों के रिकार्ड पैदावार की संभावना

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 18 2020 7:37PM | Updated Date: Feb 18 2020 7:37PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। देश में वर्ष 2019 ..20 के दौरान अच्छी वर्षा होने के कारण फसलों का  29 करोड़ टन से अधिक पैदावार होने की संभावना है जो वर्ष 2018..19 की तुलना में 67 लाख टन अधिक है। कृषि मंत्रालय की ओर से मंगलवार को जारी फसलों के उत्पादन के दूसरे पूर्वानुमान  के अनुसार वर्ष 2018..19 के दौरान फसलों का कुल उत्पादन 28 करोड़ 52 लाख टन हुआ था।  वर्ष 2019..20 के दौरान चावल का उत्पादन 11 करोड़ 74 लाख टन होने की संभावना है। इस दौरान गेहूं का उत्पादन 10 करोड़ 62 लाख टन होने की आशा है जो पिछले साल की तुलना में 26 लाख टन अधिक है।
 
वर्ष 2019..20 के दौरान मोटे अनाजों की पैदावार चार करोड़ 52 लाख टन होने का अनुमान है जो पिछले साल की तुलना में 21 लाख टन अधिक है। मक्का की पैदावार दो करोड़ 80 लाख टन होने की उम्मीद है।  दलहनों का उत्पादन दो करोड़ 30 लाख टन होने की उम्मीद है। वर्ष 2019..20 के दौरान तिलहनों का उत्पादन तीन करोड़ 41 लाख टन होने की संभावना है । वर्ष 2018..19 के दौरान इसका उत्पादन तीन करोड़ 15 लाख टन हुआ था। वर्ष 2019..20 के दौरान गन्ने की पैदावार 35 करोड़ 31 लाख टन होने का अनुमान है जो औसत गन्ना उत्पादन से 40 लाख टन अधिक है। कपास की पैदावार तीन करोड़ 48 लाख गांठें होने का अनुमान है जो पिछले साल की तुलना में 68 लाख गांठें अधिक हैं।  
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »